शेख गफ्फार के निधन पर विस अध्यक्ष व सांसद ने शोक जताया

- Advertisement -

बिलासपुर@m4s:बिलासपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व बीडीए अध्यक्ष शेख गफ्फार के दु:खद निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। इन्होंने कहा है कि बिलासपुर में हमेशा गरीबो के लिए संघर्ष करने वाले शेख गफ्फार का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है । विस अध्यक्ष व सांसद ने शोकाकुल परिवार को दु:ख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने एवं मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles