कोरबा@M4S:छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। डॉ. महंत ने कहा है कि शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस की दिल्ली में तीन बार सरकार रही और वे कद्दावर नेता के रूप में हम सबको मार्गदर्शन भी देती रहीं। उनके नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली की सूरत बदलने और विकास की दिशा में अनेक कार्य किए जो जनता हमेशा याद रखेगी। वे काफी सहज और सरल स्वभाव की थीं, उनका निधन नि:संदेह कांग्रेस परिवार के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति है। महंत दंपत्ति ने दिवंगत आत्मा के मोक्ष की प्राप्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।





































