मालगाड़ी में कोयला निकालने चढ़ी एक युवती की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत

- Advertisement -

कोरबा@M4S:ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा के समीप विद्युत उत्पादन कंपनी के लिए कोल परिवहन करने वाली मालगाड़ी पर एक नवयुवक चढ़ गया । जान जोखिम में डालकर भाई को कोयला उतारते देख बहन भी मालगाड़ी पर चढ़ गई । वह अपने भाई को सकुशल मालगाड़ी से नीचे उतारने के चक्कर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई ।17 वर्षीय बहन की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पूर्व में भी कई बार जिले ऐसे हादसे हो चुके है, फिर भी लोग चलती मालगाड़ी से कोयला चुराने से बाज नही आते

Related Articles