मारपीट के मामले में कांग्रेस पार्षद के भाई को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

दुर्ग (एजेंसी) दुर्ग के कांग्रेस पार्षद प्रकाश गीते के भाई सहित दो आरोपियों को पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को​ गिरफ्तार कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दें कि 20 अगस्त को प्रकाश गीते के भाई दीपक गीते और एक अन्य युवक को एक सोशल मीडिया में विडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियों में दीपक गीते और उनके दोस्त 3 युवकों की पिटाई करते हुए दिखाई दिए थे।वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज किया था। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने दीपक गीते और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles