VIDEO:कोयला और शराब घोटाला मामले में ACB – EOW की टीम रेड कार्यवाई से हड़कंप,

- Advertisement -

रायपुर@M4S:प्रदेश में पूर्व  सरकार में हुए शराब और कोयला घोटाले में ACB और EOW की टीम की रेड कार्यवाई से हड़कंप मच गया, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर जिले में शराब और कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर रेड की कार्रवाई की गयी है। बताया जा रहा है कि दस  से अधिक ठिकानों पर अधिकारियों की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। वहीं जांजगीर जिला में राजस्व विभाग में पदस्थ अधिकारी के बेटे के घर पर कोयला घोटाले की जांच को लेकर रेड की कार्रवाई की गयी है।पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए शराब और कोयला घोटाले में पहले ही कई अफसर और कारोबारी जेल जा चुके है।

इस घोटाले की जांच कर रही ACB और EOW की टीम ने आज एक बार फिर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक साथ रेड की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर में EOW की टीम ने शराब घोटाला मामले में शिव विहार कॉलोनी स्थित अवधेश यादव के घर पहुंची है। अवधेश यादव शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है।  कारोबारी के दो  ठिकानों पर अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसी तरफ दुर्ग और बिलासपुर में भी टीम ने रेड की कार्रवाई कर जांच कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में श्वह्रङ्ख की 12  सदस्यीय टीम ने खनिज अधिकारी के बेटे के ठिकानों पर दबिश दी है। यहां कोयला व्यापारी जयचंद कोसल के अंबेडकर चौक स्थित घर में रेड की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि जयचंद कोसल के पिता जांजगीर जिला में ही राजस्व विभाग में पदस्थ हैं। EOW की इस ताबड़तोड़ रेड की कार्रवाई से एक बार फिर हड़कंप मचा हुआ है,अब देखना होगा की जांच में क्या निकल कर आता है और क्या कार्यवाई होती है।

Related Articles