दो बेबी एलिफैंट के बाद तेंदुआ की मौत,कटघोरा वन मंडल में जंगली जानवरों का मौत का सिलसिला जारी

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा जिले के कटघोरा वनमण्डल में जानवरों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हाथियों की मौत से सुर्खियों में आए इस वन मंडल में अब तेंदुए की मौत की खबर आ रही है। जटगा रेंज के रावा सर्किल के जंगल में तेंदुए की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, तेंदुआ की मौत का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका है। दूसरी ओर कटघोरा वन मंडल के जंगल में जानवरों की मौजूदगी पर उनकी निगरानी और सुरक्षा पर कई सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles