देवेन्‍द्रनाथ तिवारी ने एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख का प्रभार संभाला

- Advertisement -

कोरबा@M4S:देवेन्‍द्र नाथ तिवारी ने सोमवार को एनटीपीसी कोरबा के नए परियोजना प्रमुख के रूप में प्रभार संभाला. श्री तिवारी वर्तमान में एनटीपीसी कोरबा मेंही महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के रूप में पदस्‍थ थे.कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार सिन्‍हा की सेवानिवृति पर कंपनी ने उन्‍हें मौजूदा दायित्‍वों के साथ-साथ परियोजना प्रमुख का प्रभार सौंपा है.
श्री तिवारी ने १९८७ में एनटीपीसी की सिंगरौली परियोजना से अपने कार्यालयीन जीवन की शुरूआत की. वर्ष २०१५ से आप एनटीपीसी कोरबा में पदस्‍थ हैं. आपको विद्युत उत्‍पादन क्षेत्र के प्रचालन एवं अनुरक्षण विभाग में कार्य करने का लंबा अनुभव प्राप्‍त है.

Related Articles