डॉ. महंत की रैली में उमड़ा जन सैलाब

- Advertisement -

सभी कांग्रेस प्रत्याषियों ने भी आज भरा नामांकन
जंजगीर-चांपा जिले के सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याषी व छग प्रदेष इलेक्षन कैम्पेन कमेटी के चेयरमेन, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. चरणदास महंत ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ ही सभी 5 अन्य कांग्रेस प्रत्याषियों ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए नाम निर्देषन पत्र दाखिल किए। डॉ. महंत की नामांकन रैली में सड़क पर जन सैलाब उमड़ पड़ा और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। डॉ. महंत ने सर्वप्रथम अपने गृहग्राम सारागांव में पूजा-अर्चना के बाद नहरिया वाले बजरंग बली की पूजा-अर्चना की। इसके पष्चात जांजगीर स्थित महंत बिसाहू दास बालोद्यान से अपनी नामांकन रैली प्रारंभ की जहां समूचा इलाका नारे से गूंज उठा। जिला निर्वाचन कार्यालय तक कांग्रेसी ही कांग्रेसी नजर आ रहे थे। लगभग 15 हजार कार्यकर्ताओं ने डा. महंत व चांपा-जांजगीर विधानसभा प्रत्याषी मोतीलाल देवांगन, अकलतरा चूनीलाल साहू, चन्द्रपुर रामकुमार यादव, जैजैपुर अनिल चन्द्रा, पामगढ़ गोरेलाल बर्मन की नामांकन रैली में शामिल होकर जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। नामांकन दाखिला पष्चात डॉ. महंत ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें सक्ती विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाकर यहां के विकास का जिम्मा सौंपा है। निःसंदेह सक्ती विधानसभा क्षेत्रवासियांे के अपार समर्थन व स्नेह से कांग्रेस की जीत सुनिष्चित होगी। शेष कांग्रेस प्रत्याषियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता मंे रखना बताया। नामांकन रैली में जांजगीर-चांपा जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles