ठेका श्रमिक  महिला की मिली जली हुई लाश,पुलिस जांच में जुटी 

- Advertisement -
कोरबा :कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के एक मकान में ठेका श्रमिक  महिला की जली हुई लाश बरामद की गई है। मामले की सूचना पर दर्री पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवेचना  शुरू कर दी है।98a5865f-b8d2-4a72-85d5-380d57e5e999
दरअसल दर्री थाना क्षेत्र  के फर्टीलाइजर बस्ती में एन टी पी सी सयंत्र में ठेकाकर्मी त्रिवेणी बाई नामक महिला अकेले निवास करती थी। शनिवार की  सुबह लोगों को लगा कि उसके मकान से जलने की तेज दुर्गंध उठ रही है। मकान का दरवाजा भी बंद है। भीतर झांककर देखने पर पता चला कि महिला जली हुई हालत में पड़ी हुई है। घटना की सूचना दर्री पुलिस को दी गई।65ff4074-0beb-494f-a0da-c0c97e9ff25a पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है,एफ एस एल की मदद पुलिस ले रही है,हत्या,आत्महत्या या हादसा पुरे मामले का खुलासा एफ एस एल और पी एम रिपोर्ट के बाद होने की बात पुलिस कह रही है।

Related Articles