कोरबा@M4S: कोतवाली पुलिस ने दबिश देते हुए गांजे की बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने 1 किला 580 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 16 हजार रूपए आंकी गई है। मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला से 16 हजार कीमती डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।
पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने अवैध शराब सहित मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उनके निर्देश एएसपी लखन पटले व नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन सीएसपी द्वय प्रतीक चतुर्वेदी, विमल कुमार पाठक तथा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में तमाम थाना चौकी प्रभारियों ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल थाना प्रभारी एमबी पटेल को इमलीडुग्गू रेलवे केबिन के समीप एक महिला द्वारा गांजा बिक्री किए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। सूचना की तस्दीक के बाद आला अफसरों ने कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। उनके निर्देश पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक महिला संदिग्ध हालत में रेलवे कैबिन के समीप घूमते मिली। पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गई, जिससे संदेह यकीन में बदल गया। पुलिस के पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम इमलीडुग्गू रेलवे कैबिन के नीचे बस्ती में रहने वाली पुष्पा यादव 38 वर्ष बताया। पुलिस को तलाशी लेने पर उसके घर से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के भीतर पॉलिथीन मिला। जिसमें करीब 1 किलो 580 ग्राम गांजा था। पुलिस ने लगभग 16 हजार रूपए कीमती गांजा को बरामद कर लिया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया है।
गांजा विक्रेता महिला पर पुलिस ने कसा शिकंजा डेढ़ किलो मादक पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
- Advertisement -





































