जोन कार्यालय दर्री में विशेष शिविर सुबह 10 बजे से

- Advertisement -
Two security guard working.

कोरबा@M4S;भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी एजेंसी के संयुक्त तत्वाधान में युवाओं को पंजीकृत कर प्रशिक्षण उपरांत स्थाई रोजगार देने के उद्देश्य से जिले में विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा। शिविर के माध्यम से सुरक्षा जवान के 450 पद और सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग कमांडेंट कार्यालय क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र आरा, जशपुर (छत्तीसगढ़) में होगी। भर्ती के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी पास रखनी होगी। इसी के अंतर्गत 17 अक्टूबर को जोन कार्यालय दर्री नगर पालिक निगम कोरबा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक युवा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भाग ले सकेंगे।

Related Articles