जीजा को नौकरी दिलाने साला मचा रहा आतंक

- Advertisement -

कोरबा@M4S; बालको के चोटिया कोल माइंस में जीजा को मनचाहा नौकरी नहीं मिलने पर समीपस्थ सलाईगोट का रहने वाला जयनंदन नामक ग्रामीण का एक सप्ताह से बालको माइंस के गेट पर आतंक चल रहा है। जो नशे में धुत्त होकर कभी तीर-धनुष तो कभी फरसा और कभी टंगिया लेकर गेट के सामने पहुंच जाता है। जहां घंटों तक चमकाते-धमकाते हुए जीजा को मनचाहा नौकरी देने की मांग करता है। हथियार के साथ ही हाथ में गुलेल रखकर वह उससे गेट, आसपास खड़े वाहन व समझाने पहुंचने वाले लोगों पर गिट्टी से हमला कर देता है। उसका आतंक इतना है कि जब तक वह गेट के सामने खड़ा होकर हंगामा करते आतंक मचाता है वहां के सुरक्षा कर्मी भी दुबक जाते हैं। गेट से आवाजाही बंद हो जाती है।अधिकारियों की भी हिम्मत नहीं होती। वह टंगिया लेकर गेट के सामने आ गया। जहां 5 घंटे तक वह आतंक फैलाता रहा। नशा जब ज्यादा चढ़ा तो वह अगले दिन फिर आने की बात कहकर घर चला गया।

Related Articles