कोरबा:घर में घुसकर महिला से गैंगरेप

- Advertisement -

कोरबा@M4S:एक विवाहिता से पीने के लिए पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर उसके साथ दो लोगों ने गैंगरेप को अंजाम दिया। कुसमुंडा पुलिस ने बताया कि सर्वमंगला नगर बरेठ मोहल्ला में रहने वाली एक 25 वर्षीय नवब्याहता किराना दुकान चलाती है। उसका दुकान और मकान एक साथ लगा है। घटना दिनांक 14 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे 2 युवक दुकान में पहुंचे। ये लोग पहले भी दुकान में सामान लेने आया करते थे, जिसके कारण संचालिका इनसे परिचित है। दोनों युवकों ने पीड़िता से पीने के लिए पानी मांगा और जब वह पानी लेने के लिए घर के भीतर गई तब दोनों युवक उसके पीछे-पीछे भीतर चले गए और धमकी देकर सामूहिक दुष्कृत्य किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध धारा 376, 506, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी की जा रही है।

Related Articles