किशोरी ने खुद पर लगाई आग

- Advertisement -

जांजगीर @M4S: मंगलवार की सुबह एक किशोरी ने खुद को आग लगा ली। आग में बुरी तरह झूलसी किशोरी को नवागढ़ स्थिति सीएचसी ले जाया गया । मौके पर पहुंची पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है ।
घटना नवागढ़ थाना के ग्राम तुलसी की है । यहाँ मंगलवार की सुबह 9 बजे किशोरी ने खुद को आग के हवाले कर लिया। सूचना पर तत्काल डॉयल 112 की टीम पहुंची। पुलिस मौक पर पहुंचकर आहत राजेशवरी यादव पिता गणेश यादव उम्र 16 साल को इलाज के लिए नवागढ़ में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया की किशोरी घर के एक कमरे को बंद कर खुद को आग लगा ली। आग से बुरी तरह झुलसी किशोरी को आनन-फानन में ईलाज के लिए सीएचसी नवागढ लाया गया। किशोरी ने खुदकुशी का क्यों प्रयास किया इसकी जांच पुलिस कर रही।

Related Articles