आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत  कनवेरी के बच्चों ने निकाली तिरंगा  रैली 

- Advertisement -

कोरबा@M4S:आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला कनवेरी के बच्चों द्वारा रैली निकाल कर घर घर झंडा फहराने हेतु प्रेरित किया गया। इस जागरूकता रैली में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ यह कार्यक्रम  एफ एल साहू वरिष्ठ शिक्षक के निर्देशन में एवं  सुरेंद्र कुमार सोनी उच्च वर्ग शिक्षक  अर्चना गुप्ता, सूतापा सामंत, बिंदु कँवर का सहयोग प्राप्त हुआ। प्रधान पाठक  विनय सोनवानी  द्वारा इस कार्यक्रम की प्रशंसा की गई एवं सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles