अयान ने कुरान ए पाक किया मुकम्मल

- Advertisement -

कोरबा@M4S:महज 11साल की उम्र में सीएसईबी कोरबा पूर्व के अयान खान ने नाजरा (देख कर पढ़ना) कुरान-ए-पाक मुकम्मल किया। इस मौके पर फातिहा ख्वानी कर अयान को दुआओं से नवाजा गया। कुरान के सभी तीस पारों (खंडों ) को उच्चारण सहित पूरा कराने में उनके उस्ताद मौलाना अजमत एवं आलीमा आलिया का सहयोग रहा। आलीमा ने कहा कि दीन का इल्म हासिल करना हर मुसलमान मर्द औरत पर फर्ज है। बच्चों को दीनी तालीम जरूर दिलवाई जाए,क़ुरान व हदीस का इल्म हासिल करना बच्चों का हक है।

Related Articles