LOOT:धमकी दे कर कार में बैठाया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चालक को धमकाकर नकदी और ऑनलाइन हस्तांतरण मिलाकर कुल  9500  रुपये लूटे थे।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया।प्रार्थी सलमान अंसारी २६ अप्रैल की रात करीब दो बजे अंबिकापुर से कोयला लेकर रायपुर जा रहे थे। हसदेव नदी के पास ट्रेलर का प्रेशर कम होने पर उन्होंने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो में सवार दो युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने चालक से वाहन के कागजात मांगे, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे जबरन बोलेरो में बैठाकर  7000  रुपये नकद और पर्स से 800  रुपये लूट लिए।उन्होंने क्यूआर कोड के जरिए 1200  और 500  रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। कुल  9500  रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांगो में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  पुलिस ने 20 वर्षीय रौनक सिंह  और 19 वर्षीय कुनाल रजक  को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिलासपुर जिला के तिफरा स्थित विद्युत नगर,  निवासी  आरोपियों के पास से बोलेरो वाहन और लूटी गई रकम में से 800  रुपये बरामद हुए हैं। दोनों को 28  अप्रैल को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत हुई। सउनि नरेंद्र डिसेना, आरक्षक जयप्रकाश यादव और रामगोपाल साहू का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

Related Articles