कोरबा@M4S; किसी काम से पत्नी के बाहर जाने पर सौतेले पिता की नियत मासूम बेटी पर बिगड़ गई। वह बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने साथ ले गया। उसने सूनसान इलाके जान से मारने की धमकी देते हुए मासूम की अस्मत लूट ली। पुलिस घटना के बाद फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक निवास करता है। वह ऑटो चालक काम करता है। उसने कुछ साल पहले एक महिला से दूसरी शादी की है। महिला अपने तीन बच्चों के साथ दूसरे पति के साथ निवास करती है। वह किसी काम से दो दिन पहले बाहर चली गई। जिसका फायदा उठाते हुए सौतेला पिता आईसक्रीम खिलाने के बहाने बेटी को कोहडिया ले गया, जहां उसने बेटी के साथ दुष्कृत्य को अंजाम दे दिया। उसकी धमकी से भयभीत मासूम घर पहुंचने के बाद भी डरी सहमी रही। उसने बड़ी बहनों के पूछने पर सारी सच्चाई बयां कर दी। मामला पुलिस में पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी पिता फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी लालन पटेल ने अपनी टीम के साथ आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।






































