भालू के हमले से युवक घायल 

- Advertisement -
कोरबा@M4S:कोरबा वन मंडल के लेमरू वन परिक्षेत्र  में एक भालू ने युवक पर हमला कर दिया। भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे लेमरू पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वन विभाग द्वारा घायल युवक को 500 रुपए तत्कालिक सहायता प्रदान कर दी गई है।जानकारी के अनुसार लेमरू  ग्राम हरदीमहुआ निवासी राम जतन  रविवार की  सुबह लगभग 5.30 बजे स्थानीय जंगल के रास्ते खेत देखने गया हुआ था जहां एक भालू से उसका सामना हो गया। भालू ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागने में रामजतन  सफल रहा। लेकिन इस प्रयास में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए पीएचसी लेमरू में भर्ती कराया। जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जहा उसका उपचार जारी है,डॉक्टर के अनुसार घायल की हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles