प्रेक्षकों ने किया मतगणना कक्ष का निरीक्षण

- Advertisement -

कोरबा@M4S:विधानसभा निर्वाचन 2018 अंतर्गत मतगणना 11 दिसंबर को स्थानीय आईटी कालेज झगरहा परिसर में प्रातः 8 बजे से किया जायेगा। मतगणना कक्ष में की गई व्यवस्थाओं का आज विधानसभा क्षेत्र क्र. 20 रामपुर के पे्रक्षक देविन्दर पाल सिंह, 21 कोरबा के पे्रक्षक पाल रासू, 22 कटघोरा के पे्रक्षक विजयपाल सिंह, 23 पाली तानाखार के प्रेक्षक हेमाजी नायक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मो.कैसर अब्दुल हक तथा चारों विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पे्रक्षकों द्वारा मीडिया कक्ष, टेबुलेशन कक्ष यहां लगाये गये सीसी टीवी, वीडियो का अवलोकन किया गया।

Related Articles