रिपोर्ट:मनहरण साहू
कोरबा@M4S::कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में संचालित एसईसीएल की ढेलवाडीह सिंघाली परियोजना की भूमिगत खदान का ऊपरी हिस्सा आज एकाएक धंस गया,जिस समय यह घटना हुई, संयोग से वहां कोई नहीं था लेकिन जब इस धंसान की खबर लोगो को लगी तो इसे करीब से देखने लोग पहुंचने लगे, जमीन के नीचे से कोयला निकाला जा चुका है और भूमिगत खदान के ऊपर लोग रहते हैं, इस घटना ने लोगो की परेशानी बढ़ा दी है, हम आपको बता दे की ग्राम सुराकछार में भी इसी तरह भू धंसान की घटना हुई थी जिसकी वजह भूमिगत खदान में कोयला खोदने के बाद रिक्त स्थान पर डीपिलरिंग में लापरवाही की बातें सामने आई थी। फिलहाल ढेलवाडीह सिंघाली मैदान में भू धंसान की खबर पर एसईसीएल के अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौका पर पहुंच रहे हैं।
कोरबा : एस ई सी एल की सिंघाली भूमिगत खदान का ऊपरी हिस्सा धंसा
- Advertisement -





































