सर्वमंगला पुल से युवक ने लगाई छलांग

- Advertisement -

कोरबा@M4S: कोतवाली थानांतर्गत सर्वमंगला पुल के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब आत्महत्या करने के इरादे से एक युवक नीचे कूद गया। 50 फिट की उंचाई से नीचे कूदने के कारण युवक गंभीर रुप से घायल हो गया,बेहोश होने के कारण वह अपनी पहचान नहीं बता पा रहा है। आस पास के लोगों ने उसे पुल से कूदते हुए देखा जिसके बाद मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवक को जैसे-तैसे पानी से निकालकर लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। जिसकी बाद मदद के लिए आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और युवक को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के होश में आने के बाद उसकी पहचान के साथ ही पुल से नीचे कूदने के कारणों का पता चल सकेगा। युवक कौन है और कहां का रहने वाला है।उसने किस वजह से पुल से छलांग लगाई यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। बहरहाल पुलिस द्वारा उसकी पहचान के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles