- Advertisement -
नई दिल्ली(एजेंसी):भारत मंडपम में चल रहे एआइ समिट में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया जब यूथ कांग्रेस के 20 से 30 कार्यकर्ताओं ने यूएस डील को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओें ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की।
हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर तिलक मार्ग थाने पर ले गई और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।






