नई दिल्ली(एजेंसी):शाहरुख खान जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। खबरों के मुताबिक, उनके पास पहले Pet Dogs थे। जिनमें डैश (जापानी चिन), हल्क (लैब्राडोर), काई और जूसी (माल्टीज)। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे अपने पालतू जानवरों से इतने ज्यादा इमोशनली रूप से जुड़े हुए थे कि जब भी वे उदास महसूस करते थे, तो उनसे बातें करते थे।
आधी रात को खुदवाई थी कुत्ते की कब्र
अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है, जिसमें गौरी खान के अंकल ने एक किस्सा सुनाया है कि कैसे एक बार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने आधी रात के बाद अपने पालतू कुत्ते (Pet Dog) की कब्र खोदकर उसे बाहर निकाला था, क्योंकि वे चाहते थे कि कुत्ते को उनके घर के ज्यादा करीब दफनाया जाए।
गौरी के अंकल ने सुनाया ये किस्सा
वीडियो में गौरी के अंकल ने कहा, ‘गौरी मेरी भतीजी है, मेरी बड़ी बहन की बेटी। मैंने उसे एक कुत्ता दिया था। वह एक चीनी पेकिंगीज कुत्ता था। शाहरुख को भी उस कुत्ते से प्यार हो गया था। शाहरुख शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे, और इसी बीच कुत्ते को कुछ हो गया और उनकी गैरमौजूदगी में उसकी मौत हो गई। घर में काम करने वाले लड़कों ने कुत्ते को एक अच्छे कपड़े में लपेटा और उसे समुद्र के किनारे ले गए। उन्होंने वहां एक कब्र खोदी और उसे वहीं दफना दिया’।
https://twitter.com/i/status/2056051308063551652
घर के आंगन में दफनाया
उन्होंने आगे बताया, ‘जब शाहरुख खान आधी रात के बाद लौटे, तो उन्होंने कुत्ते के बारे में पूछा। जब उन्हें पता चला कि उसे दफना दिया गया है। रात के 2:30 बजे, उन्होंने लड़कों को जगाया और कहा, ‘मुझे दिखाओ कि उसे कहां रखा है।’ उन्होंने कब्र खोदी, कुत्ते को वापस घर ले आए, उसे घर के पीछे के आंगन में रखा और उस जगह को निशान लगा दिया। वह रोए भी। उन्होंने कहा, ‘तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरे कुत्ते को इस तरह फेंकने की? उसे हमारे साथ ही रहना है, चाहे वह जिंदा हो या मर चुका हो।’
शाह रुख का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर, शाहरुख खान ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सुहाना खान (Suhana Khan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।





































