पश्चिम एशिया तनाव: फिर बढ़ने वाली हैं तेल की कीमतें? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और इसके कच्चे तेल की कीमतों पर प्रभाव के साथ विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी। सप्ताह की शुरुआत सतर्कता के साथ हो सकती है। इसका कारण यह है कि बीते सप्ताह के अंत में अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट रही है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजीत मिश्रा का कहना है कि इस सप्ताह शेयर बाजार महंगाई और वैश्विक स्तर पर जारी होने वाले व्यापक आर्थिक आंकड़ों द्वारा संचालित होंगे।

निवेशकों की मई के महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी नजर

भारत में निवेशक 12 जून को जारी होने वाले मई के महंगाई के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। उसी दिन विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े भी महत्वपूर्ण होंगे। इसी तरह, स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीना का कहना है कि इस सप्ताह कुछ घरेलू बाजारों में सहायक कारक भी हैं। इसमें सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में महत्वपूर्ण गिरावट शामिल है।

सप्ताह के दौरान अमेरिका और चीन में कई आर्थिक आंकड़े भी जारी होंगे। पिछले सप्ताह बीएसई के मानक सूचकांक सेंसेक्स में 532.4 अंक और एनएसई के निफ्टी 181.05 अंक की गिरावट रही थी।

Related Articles