VIRAL VIDEO: ‘अरे पागल है क्या…’ आखिरी समय पर लीव कैंसिल होने पर भड़की एम्प्लॉयी, मैनेजेर पर निकाली भड़ास

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी): एक Gen Z एम्प्लॉयी का पोस्ट किया गया छोटा सा वीडियो अब पूरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप ने कॉर्पोरेट जगत में वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर नई बहस छेड़ दी है। युवा कर्मचारियों की निजी जिंदगी और प्रोफेशनल दबाव के बीच बढ़ते टकराव को यह वीडियो बेनकाब कर रहा है।

ट्रिप के दिन छुट्टी रद्द होने का आरोप

सिमरन नाम की एक Gen Z एम्प्लॉयी ने वीडियो में खुलकर बताया कि उसने अपने मैनेजर को ट्रैवल प्लान की पूरी डिटेल हफ्तों पहले ही दे दी थी। उस समय किसी भी तरह का कोई आपत्ति नहीं जताई गई। लेकिन जब वह एयरपोर्ट पहुंचकर अपनी फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक मैसेज आया कि अर्जेंट डिप्लॉयमेंट की वजह से उसकी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है।

सिमरन ने साफ कहा, ‘हालांकि काम पर इमरजेंसी हो सकती है, लेकिन उन्हें बार-बार पर्सनल कमिटमेंट्स को ओवरराइड नहीं करना चाहिए।’ उसने जोर देकर कहा कि वह अपनी जिंदगी और ट्रैवल एंजॉय करने के लिए काम करती है, न कि हर लास्ट मिनट की डिमांड पर उपलब्ध रहने के लिए।

मैनेजेर पर निकाली भड़ास 

इस घटना को सिमरन ने खुली कम्युनिकेशन की कमी और कर्मचारियों के पर्सनल टाइम के प्रति सम्मान की कमी बताया। उसने मैनेजमेंट से सवाल किया कि अगर पहले से प्लान बताया जा चुका था तो आखिरी समय में ऐसा फैसला क्यों लिया गया?

सोशल मीडिया कमेंट्स की बाढ़

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में तूफान आ गया। कई यूजर्स ने सिमरन का पूरा सपोर्ट किया। उन्होंने लिखा कि कर्मचारियों को अपनी बाउंड्री सेट करने और पर्सनल लाइफ को प्राथमिकता देने का पूरा हक है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या छुट्टी ऑफिशियली अप्रुव्ड थी?

एक यूजर ने लिखा, ‘अगर छुट्टी मंजूर नहीं होती तो कन्फर्म करने की जिम्मेदारी कर्मचारी की होती है।’ जवाब में कई लोगों ने दावा किया कि अगर रिक्वेस्ट ऑफिशियल सिस्टम से सबमिट की गई थी और समय पर रिजेक्ट नहीं हुई, तो मैनेजर को बैकअप प्लान करना चाहिए था और साफ-साफ जानकारी देनी चाहिए थी।

https://in.linkedin.com/company/startupro-in?trk=public_post_embed_feed-actor-name

Related Articles