बिना सूचना ड्रोन सर्वे पर ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों का भड़का आक्रोश  हरदीबाजार थाना में की लिखित शिकायत

- Advertisement -

कोरबा@M4S:सराईसिंगार, हरदीबाजार व रेंकी के सरपंचों व ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला जब एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा शनिवार को 12 बजे के लगभग ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से बिना सहमति व बिना पूर्व सूचना दिए जबरन ड्रोन सर्वे किया जा रहा था। एसईसीएल का कर्मचारी दीपका बाईपास में झाड़ी की आड़ में ड्रोन सर्वे कर यहा था। जब इसकी खबर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को लगी तो ड्रोन सर्वेयर को पकड़ कर हरदीबाजार थाना लेकर आए। तत्पश्चात ग्रामीणों के द्वारा थाना पहुंचने पर एसईसीएल दीपका प्रबंधन के सीनियर एरिया सर्वेर हरदीबाजार थाना पहुंचे। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया और बिना ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सहमति बिना ड्रोन सर्वे न करने की हिदायत दी। जिस पर एसईसीएल के अधिकारी ने ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सहमति के बिना ड्रोन सर्वे नहीं कराने की बात कही। वही ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने एक लिखित शिकायत हरदीबाजार थाना प्रभारी को सौंपा है। जिसमें जि़क्र किया गया है कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा पंचायत जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से बिना सहमति, बिना चर्चा किए जबरदस्ती पूर्वक ड्रोन सर्वे किया जा रहा है। जिससे ग्रामवासियों की निजता का हनन किया जा रहा है। गांव में हमारी बहन, बेटी, बहू तालाब में, घर के आंगन में नहा रही हो या दिशा मैदान गई हो, जो एसईसीएल दीपका प्रबंधन के द्वारा किए जा रहे ड्रोन में कैद हो जाएगा। यह आपत्तिजनक है। यह ड्रोन में विडियो व फोटो कैद हो रहा है, जिससे हम सभी ग्रामवासी आहत हैं । इस पर संज्ञान लेकर उचित जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। सराई सिंगार सरपंच सोनसाय भैना, हरदीबाजार सरपंच लोकेश्वर कंवर, रेंकी सरपंच तिजराम उर्रे, नरेश टंडन विधायक प्रतिनिधि, श्यामू जायसवाल इंटक जिलाध्यक्ष, व्यास राठौर विधायक प्रतिनिधि, विजय साहू, पूर्व उपसरपंच फिरोज खान, पंकज धुर्वा, छोटे लाल पटेल, पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन,उप सरपंच रेंकी शिव यादव, दिलीप राठौर सांसद प्रतिनिधि, अरुण राठौर, गुड्डा जायसवाल, उपसरंपच सराईसिंगार रामप्रसाद यादव, छत्रभान राठौर,संतोष पोर्ते, जागेलाल, दुर्गेश डिक्सेना, प्रेम डिक्सेना, आशीष अग्रवाल, शम्मी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सराई सिंगार, हरदीबाजार व रेंकी के जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे। हरदीबाजार पुलिस ने बताया कि ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों के बिना सहमति के एसईसीएल दीपका द्वारा ड्रोन सर्वे करने की लिखित शिकायत मिली है । जिसे पाली एसडीएम को ड्राफ्टिंग कर प्रेषित किया जाएगा।

Related Articles