VIDEO@कोरकोमा में बंदरों का आतंक,२० लोगो को काटा देखें वीडियो 

- Advertisement -

MAH00862
कोरबा@कोरबा में हाथियों के आतंक से साथ अब बंदरो का आतंक भी बढ़ गया है,कोरबा के  कोरकोमा गांव में बंदरो के आतंक  से ग्रामीण परेशान हैं, बंदरों ने २० लोगों को काटकर घायल कर दिया,वन विभाग की टीम के  साथ ग्रामीण पिंजरा लेकर बंदर को ढूंढते रहे, लेकिन वह जंगल की ओर भाग गया, शिवनगर सहित  दूसरी बस्तियों में उत्पात से ग्रामीण परेशान रहे, गांव की दुर्गा सारथी, तुलसी केशरवानी, वासू सोनी, अमुरूद्दीन को बंदर के काटने से अधिक चोट आई है, घायल  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराना पड़ा,सुबह से ही बंदर रास्ते में चलने वाले लोगों को काट रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर पिंजरा के साथ ढूंढने पहुंचे लेकिन पिंजरा देखकर बंदर जंगल की ओर चला गया। देर रात तक उसे पकड़ा नहीं जा सका था।

  

Related Articles