UPSC Mains Admit Card 2025: यूपीएससी ने जारी किया मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां upsc.gov.in से करें डाउनलोड

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी): यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आज यानी 14 अगस्त, 2025 को मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे, अब वे यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।

ऐसे करें मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड

मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर “Civil Services Mains Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अकाउंट लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से UPSC Mains परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा 22 अगस्त से शुरू हो जाएगी। परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त, 2025 को किया जाएगा। साथ ही परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में अपने परीक्षा केंद्र की जांच अच्छे से कर लें। साथ ही परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से एक या दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें। अन्यथा देरी होने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Related Articles