UGC NET RESULT 2025: जल्द ही जारी होगा यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट, कैंडिडेट ऐसे कर सकेंगे चेक

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी): राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार छात्रों को बेसब्री से है। जो अभ्यर्थी यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेट यूजीसी परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी हो सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो निर्धारित क्रेडेंशियल को पहले ही संभालकर रखें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।

इस दिन हुई थी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून तक कंप्यूटर मोड में दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कराई गई थी। इसके अलावा, एनटीए की ओर से 05 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की गई थी, जिसके लिए उम्मीदवारों ने 6 जुलाई से 08 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज की थी।

UGC NET Result 2025: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर लॉगिन करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  • अंत में रिजल्ट देखने के बाद आप भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

Related Articles