वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस की ‘किंग’ बनी Udta Teer, आयुष्मान खुराना की Spy Comedy पर हुई नोटों की बारिश

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):एक हादसे के बाद बिलाल की याद्दाश्त चली जाती है और वह अपनी असली पहचान भूल जाता है। उसे लगता है कि वह एक कट्टर देशभक्त भारतीय एजेंट है। इस उलझन में कि ‘देशभक्ति तो याद है पर यह नहीं याद रहता कि किस देश का’। अपनी असली पहचान से अनजान, बिलाल अंदर पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को खत्म करना शुरू कर देता है। इससे उसके असली ISI हैंडलर और साथी आतंकी घबरा जाते हैं और बुरी तरह परेशान हो जाते हैं।

उड़ता तीर के बारे में

‘उड़ता तीर’ एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है जिसे आकाश कौशिक ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, गुनीत मोंगा, अपूर्व मेहता और अचीन जैन ने ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ और ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, सुहेल नय्यर, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला और संदीप आनंद सपोर्टिंग रोल में हैं।

। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर स्पाई कॉमेडी ने 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की वहीं वीकेंड पर भी फिल्म ने जमकर नोट छापे हैं। आइए जानते हैं रविवार को मूवी ने कितनी कमाई की?

‘उड़ता तीर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
सैकनिल्क के मुताबिक, उड़ता तीर (Udta Teer) ने 4.10 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की। फिल्म ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की वहीं तीसरे दिन की बात करें तो इसने रविवार को बढ़त हासिल करते हुए 7.27 करोड़ रुपये की कमाई की।

यह कलेक्शन 5,691 शोज और 24% ऑक्यूपेंसी के साथ हुआ है। इस कमाई के साथ फिल्म ने टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 18.62 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 22.11 करोड़ रुपये हुआ है।

उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 – 7.27 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 18.62 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 22.11 करोड़ रुपये

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी आयुष्मान खुराना के किरदार बिलाल अहमद के ईर्द-गिर्द घूमती है जो पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का एक स्लीपर एजेंट है। वह कश्मीर के बारामूला में भारत के काउंटर टेररिज्म स्क्वॉड (CTS) में घुसपैठ कर लेता है।

एक हादसे के बाद बिलाल की याद्दाश्त चली जाती है और वह अपनी असली पहचान भूल जाता है। उसे लगता है कि वह एक कट्टर देशभक्त भारतीय एजेंट है। इस उलझन में कि ‘देशभक्ति तो याद है पर यह नहीं याद रहता कि किस देश का’। अपनी असली पहचान से अनजान, बिलाल अंदर पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को खत्म करना शुरू कर देता है। इससे उसके असली ISI हैंडलर और साथी आतंकी घबरा जाते हैं और बुरी तरह परेशान हो जाते हैं।

उड़ता तीर के बारे में

‘उड़ता तीर’ एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है जिसे आकाश कौशिक ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, गुनीत मोंगा, अपूर्व मेहता और अचीन जैन ने ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ और ‘सिख्या एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, सुहेल नय्यर, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला और संदीप आनंद सपोर्टिंग रोल में हैं।

Related Articles