कोरबा@M4S:आधुनिकता के इस युग में भी लोग जादू टोना पर विश्वास रखते हैं। अपने मन में पल रहे विश्वास के चलते नाते रिश्तेदार व परिचितों के साथ विवाद से भी नही चुकते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें बुजुुर्ग महिला को दो साल से प्रताड़ना का दंश झेलना पड़ रहा था। उसे और उसके पुत्र को घर से निकलने पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। आखिरकार पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। मामले में पुलिस ने विवेचना उपरांत एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कुदुरमाल में सत्यभामा वैष्णव 65 वर्ष पुत्र राजेंद्र वैष्णव के साथ निवास करती है। उसने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि बीते दो साल से उसे पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मीन उर्फ लक्ष्मी और उसके परिजन प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके द्वारा घर के सामने आकर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौच की जाती है। उसके दिवंगत पति को खुद मार कर खाने की उलाहना दी जाती है। इसके अलावा कई तरह से मानसिक व सामाजिक रूप से परेशान किया जा रहा है। वे बीते कुछ दिनों से घर से निकलने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं, जिससे वह और उसका पुत्र दहशत में हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया। मामले में विवेचना उपरांत पुलिस ने लक्ष्मीन के अलावा उसके पुत्र और पुत्री को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बीएनएस की धारा 296,351(3),3(5) व 4, 5 टोनही प्रताड़ना अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
जादू टोना के संदेह पर वृद्धा को प्रताड़ित करने वाले 3 गिरफ्तार घर से निकलने पर जान से मारने की मिल रही थी धमकी
- Advertisement -


















