राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नाम कलेक्टर को सर्व आदिवासी समाज ने सौपा ज्ञापन
कोरबा@M4S:केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में संवैधानिक और लोकतान्त्रिक तरीके से अपने अधिकार के लिए संघर्ष का समर्थन कर रहे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की रिहाई के समर्थन में उतरा कोरबा में सर्व आदिवासी समाज,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नाम कलेक्टर को सर्व आदिवासी समाज ने ज्ञापन सौप कर मांग की लद्दाख के सविधान सम्मत मुद्दों पर आधारित लोकतांत्रिक अहिंसक जन आंदोलन पर दमन बंद करें और सोनम वांगचुक को रिहा करें,वर्तमान सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में लद्दाख को छठवि अनुसूची में शामिल करने घोषणा की गई थी,उस अनुरूप वहां की जनता अहिंसक तरीके से आंदोलन कर रही है,अचानक हुई हिंसा से लोगो की जान चली गई इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए,देशप्रेमी सोनम वांगचुक को रिहा करे उनके खिलाफ कठोर एन एस ए के तहत लगाए गए झूठे आरोपों को वापस ले और उनको जोधपुर से लेह तक वापसी सुनिश्चित करें,उनके समर्थन में सर्व आदिवासी समाज देश,राज्य और जिलों में सड़क की लड़ाई तेज़ करेगा।





































