प्रशासन की जांच में मिली गड़बड़ी राइस मिल सील

- Advertisement -

कोरबा@M4S:मां संतोषी राइस मिल, मां संतोषी चावल उद्योग, मां संतोषी फूड में पाली एसडीएम रोहित सिंह के मार्गदर्शन में जांच की गई। यहां बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर होने से संस्थानों में सीलबन्दी की कार्रवाई की गई। उद्योग के संचालक द्वारा ग्राम मदनपुर(रजकम्मा) में इन प्रतिष्ठानों का संचालन किया जा रहा है। उक्त संस्थानों में तहसीलदार पाली भूषण मंडावी एवं राजस्व की टीम, फूड इंस्पेक्टर रवि राज, सहकारिता निरीक्षक भूपेंद्र साहू के द्वारा दबिश दी गई।

तहसीलदार पाली के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा फर्म्स में उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया गया।भौतिक सत्यापन के दौरान पाया गया कि तीनों फर्मों का एफसीआई में कुल चावल 15 हजार 726 क्विंटल शेष है, जिसके विरुद्ध 58 हजार 582 बोरी धान स्टॉक में होना चाहिए था। भौतिक सत्यापन के दौरान केवल 10 हजार 293 बोरी ही गिनने योग्य पाया गया। शेष धान की बोरियां अव्यवस्थित / गिनती योग्य नहीं होने के कारण आगामी आदेश तक धान गोदाम को सील बंद करने की कार्यवाही की गई।

Related Articles