स्थानीय न्यूज़ चैनल के कैमरा मैन इमानुअल तांडी की बंद घर में मिली लाश जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -

कोरबा@M4S:कोरबा में स्थानीय न्यूज़ चैनल के कैमरा मैन इमानुअल तांडी के मौत की ख़बर से सनसनी फ़ैल गई,सीएसईबी कॉलोनी के बंद क्वार्टर में उसका शव  मिला,सिविल लाइन रामपुर पुलिस जांच में जुटी है,रविवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में पी एम के बात ही खुलासा होगा मौत का कारण क्या है।इमानुअल तांडी अपने घर में अकेले रहता था।परिवार वाले दूसरे जगह रहते थे, बीते कुछ दिनों से घर का दरवाजा बंद था। इसी दौरान कमरे से तेज बदबू बाहर आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय लोगों को दी। दरवाजा खुलवाने पर अंदर उनका शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन पहले पी एम कराने का विरोध किया मौके पर सी एस पी प्रतीक चतुर्वेदी परिजनों को समझाइश देने के बाद पी एम के लिए राजी हुए,इमानुअल तांडी की  मौत की खबर से साथी पत्रकारों और परिचितों में शोक की लहर है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है,सिविल लाइन रामपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

Related Articles