नई दिल्ली(एजेंसी):अगर आप ये मान रहे हैं कि रणबीर कपूर बॉलीवुड के पहले एक ऐसे अभिनेता हैं जो किसी 4 हजार करोड़ी फिल्म में नजर आ रहे हैं, तो आप गलत हैं। क्योंकि उनसे पहले बॉलीवुड का एक अभिनेता पहले ही 4 हजार करोड़ी फिल्म एक्टर बन चुका है।
ये एक्टर 1 हजार करोड़ की 4 फिल्मों में नजर आया है और इसीलिए यह बॉलीवुड का एकमात्र 4000 करोड़ी अभिनेता है। एक्टर 66 साल के हैं लेकिन इनकी पर्सनैलिटी के लोग आज भी कायल हैं और स्क्रीन पर इनके खास अंदाज को बहुत पसंद करते हैं।
कौन है ये एक्टर?
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) हैं। जी हां संजय दत्त पिछले कुछ सालों से बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं जिनमें से 4 ऐसी फिल्में थीं जो 1000 करोड़ी रही हैं। ये चार फिल्में यहां हैं-
केजीएफ: चैप्टर 2 ( KGF:Chapter 2)
जवान: (Jawan)
धुरंधर: (Dhurandhar)
धुरंधर 2: (Dhurandhar 2)
सुपरस्टार्स को छोड़ा पीछे
66 साल के एक्टर ने इस रिकॉर्ड से भारतीय सिनेमा में एक अलग और ऊंचा मुकाम हासिल किया है। इसी के साथ वे शाह रुख खान, रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, प्रभास, यश सभी सुपरस्टार अभिनेता से आगे हैं।
‘धुरंधर’ में परफॉर्मेंस से जीता दर्शकों का दिल
संजय दत्त इस वक्त धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में नजर आ रहे हैं, फिल्म में उन्होंने चौधरी असलम का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके स्वैग और स्टाइल की सब तारीफ कर रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने लीड रोल प्ले किया है वहीं आर माधवन, राकेश बेदी,सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म का अहम हिस्सा हैं।





































