तापमान में होगा इजाफा पर ठंड से राहत नहीं  ग्रामीण इलाकों में छा रहा कोहरा

- Advertisement -
कोरबा@M4S:जिले में ठंड अभी कम नहीं होगी। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन 10 डिग्री के भीतर ही रहेगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री बना हुआ है।
अब न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पाली, कोरबा, पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान पहले 26 डिग्री पर था, अब 2 डिग्री बढ़ा है। इसके बाद भी ठंड कम नहीं हो रही है। इस महीने के अंत में ही ठंड से राहत मिलने की संभावना है। कड़ाके की ठंड की वजह से लोग दिन में भी अलाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में शहर के बजाय तापमान एक दो डिग्री कम रहता है। करतला में सुबह घना कोहरा छाया रहा। शहरी क्षेत्र में भी रात के समय हल्का कोहरा नजर आया। सुबह भी बालको क्षेत्र में कोहरा छा रहा है। इसकी वजह से लोगों की दिनचर्या भी बदल गई है। ठंड का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है।

Related Articles