HomeTagsKorba

Korba

कोेरबा: 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित

कोेरबा@M4S:वर्षा ऋतु में मछलियों की वंशवृद्धि (प्रजनन) के दृष्टिकोण से उन्हे संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 की धारा 3...

ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ 19 जून बनायेंगे रोका-छेका की योजना, उसी दिन से होगी व्यवस्था लागू

गौठानों का होगा समुचित सदुपयोग, खाद वितरण से लेकर कृषि विकास आधारित अन्य गतिविधियां भी होंगी बैठक लेकर कलेक्टर श्रीमती कौशल ने दिए जरूरी निर्देश ...

नहीं माने होम क्वारेंटाइन के नियम तो होगी एक साल की सजा और जुर्माना

कलेक्टर की अपील: मानें क्वारेंटाइन के नियम, कोविड नियंत्रण में करें प्रशासन का सहयोग कोरबा@M4S:अन्य प्रांत या कोरोना हाॅट स्पाॅट वाले शहरों से आकर क्वारेंटाइन...

COVID19:कोरबा जिले के लिए कोरोना से जुड़ी राहत भरी खबर, तीन मरीज हुए स्वस्थ्य

कलेक्टर श्रीमती कौशल की मौजूदगी में विशेष कोविड अस्पताल से मिली विदाई  सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से बढ़ाया मरीजों और मेडिकल स्टाफ का हौसला कोरबा@M4S:कोरबा...

COVID19 से लड़ाई की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए बालको ने तीन श्रेणियों में जीते वेदांता चेयरमैन अवार्ड

बालको के सिक्योरिटी एवं प्रशासन प्रमुख अवतार सिंह, संयंत्र प्रमुख (मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध)  शुभदीप खान, ठेका कंपनी मेसर्स आई.एस.एस. के सी.ई.ओ.  संदीप देशपांडे, ठेका कंपनी वेस्टर्न कैरियर के एम.डी.  राजेंद्र सेठिया और स्वयंसेवी संगठन स्रोत के अध्यक्ष  डिक्सन मसीह हुए सम्मानित।       कोरबा@M4S: वेदांता समूह ने उन समूह कंपनियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जिन्होंने कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों से जूझने, जरूरतमंदों की मदद करने, जागरूकता के प्रसार, सैनिटाइजेशन एवं नियंत्रण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। वेदांता कर्मचारी, कांट्रैक्ट पार्टनर और एन.जी.ओ. पार्टनर श्रेणियों में क्रमशः बालको के सिक्योरिटी एवं प्रशासन प्रमुख  अवतार सिंह, संयंत्र प्रमुख (मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध) शुभदीप खान, ठेका कंपनी मेसर्स आई.एस.एस. के सी.ई.ओ.  संदीप देशपांडे, ठेका कंपनी वेस्टर्न कैरियर के एम.डी.  राजेंद्र सेठिया और स्वयंसेवी संगठन स्रोत के अध्यक्ष  डिक्सन मसीह सम्मानित हुए।   वेदांता समूह के चेयरमैन  अनिल अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कोरोना वाइरस से लड़ाई की दिशा में विभिन्न इकाइयों, उनके सम्मानित सदस्यों और व्यवसाय के साझेदारों के योगदान की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वाइरस को खत्म करने की दिशा में वेदांता समूह का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि हम सभी देशवासी अपनी एकजुटता से कोरोना को हराने में सफल होंगे। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने बालको अधिकारियों, ठेका कंपनी और स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधियों को चेयरमैन अवार्ड दिए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री पति ने कहा कि वेदांता और बालको परिवार कोविड-19 को हराने के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।   कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में बालको कर्मचारियों, कांट्रैक्ट पार्टनर और एन.जी.ओ. पार्टनर ने उत्कृष्ट समन्वयन का प्रदर्शन करते हुए राहत कार्य संपन्न किए। जरूरतमंदों तक पी.पी.ई. किट, सैनिटाइजर, भोजन, दवाइयां, सूखा राशन आदि का वितरण सुनिश्चित किया गया। बालको संयंत्र परिसर और टाउनशिप के अलावा महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों, शासकीय कार्यालयों, बालकोनगर, कोरबा व कटघोरा के अलावा मैनपाट एवं बोदई-दलदली बॉक्साइट उत्खनन क्षेत्रों, चोटिया कोयला खान क्षेत्र और बालकोनगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया गया जिससे लगभग ढाई लाख नागरिक लाभान्वित हुए। सैनिटाइजेशन के लिए बालको के तकनीकी दलों ने अनेक नई तकनीकें तैयार कीं जिससे प्रभावशाली सैनिटाइजेशन मंे मदद मिली।   सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘परियोजना उन्नति’ और ‘परियोजना दिशा’ के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को मास्क एवं अन्य सामग्रियां सिलने का ऑर्डर दिया गया जिससे उन्हें लगभग 75000 रुपए की आमदनी हुई। प्रशिक्षित किसानों को लॉकडाउन के दौरान बालको टाउनशिप में सब्जियों की आपूर्ति का अवसर मिला। जन प्रतिनिधियों के सहयोग से जरूरतमंदों को सूखा राशन एवं तैयार भोजन उपलब्ध कराया गया। रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी के लिए कर्मचारियों, संबद्ध साझेदारों और समुदाय को फूड सप्लिमेंट वितरित किए गए। 1000 से अधिक बालको कर्मचारियों ने स्वेच्छा से अपने एक दिन के वेतन का योगदान छत्तीसगढ़ शासन की राहत निधि में दिया। शासन-प्रशासन ने बालको के उत्कृष्ट योगदान की खूब सराहना की। 
0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
spot_img

Hot Topics