HomeTagsKORBA NEWS

KORBA NEWS

अजय कपूर ने किया वेदांता स्किल स्कूल और मशरूम उत्पादन इकाई का अवलोकन  

     कोरबा@M4S:वेदांता समूह (एल्यूमिनियम एंड पावर) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  अजय कपूर बालको के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। उन्होंने बालको के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित वेदांता स्किल स्कूल और मशरूम स्पॉन उत्पादन एवं रीसोर्स सेंटर का अवलोकन किया। श्री कपूर के अवलोकन कार्यक्रम के दौरान बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक  अभिजीत पति, निदेशक (ऊर्जा)  जी. वेंकटरेड्डी सहित अनेक बालको अधिकारी मौजूद थे। श्री कपूर, श्री पति और श्री वेंकटरेड्डी ने स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं और मशरूम उत्पादन केंद्र से लाभान्वित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से परियोजना के अनेक आयामों की जानकारी ली। अधिकारियों ने लाभान्वित युवाओं और महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बालको के सामुदायिक विकास एवं कंपनी संवाद प्रमुख श्री आशीष रंजन ने वेदांत स्किल स्कूल से युवाओं को मिल रहे लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि वेदांत स्किल स्कूल कोरबा के अलावा बॉक्साइट उत्खनन क्षेत्र मैनपाट और बोदई-दलदली में संचालित है। केंद्रों में छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित बेरोजगार युवकों और युवतियों को औद्योगिक सिलाई, वेल्डिंग, फीटर, इलेक्ट्रिशियिन और हॉस्पिटैलिटी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक केंद्र से 8000 से अधिक युवा लाभान्वित हो चुके हैं। अधिकारियों ने स्किल स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किए। मशरूम उत्पादन केंद्र में श्री कपूर, श्री पति और श्री वेंकटरेड्डी को महिलाओं ने मशरूम उत्पादन और स्पॉन बनाने की विधि से परिचित कराया। महिलाओं ने बताया कि मशरूम उत्पादन कार्य से जुड़कर उन्हें आजीविका प्राप्त हो रही है। श्री रंजन ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र की लगभग 400 महिलाएं मशरूम उत्पादन कार्य से जुड़ी हैं। अवलोकन कार्यक्रम के दौरान बालको के प्रशासन एवं सिक्योरिटी प्रमुख श्री अवतार सिंह और नगर प्रशासन प्रमुख श्री जेजी विश्वनाथ सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

पोताई घोटाले के दस्तावेज और वित्तीय प्रभार डिप्टी कलेक्टर को सौंपने के आदेश, घोटाला करने वाली प्राचार्य भारद्वाज पर हो सकती है कार्यवाही

कोरबा@M4S:जिला लोक शिक्षा समिति में घमासान जारी है, 2013 में पोताई कराने और ब्लैक बोर्ड सप्लाई के नाम पर लाखों का घोटला करने वाली...

पी एस सी की तैयारी कर रही युवती ने क्यों उठाया आत्मघाती कदम

कोरबा@M4S:PSC की परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक युवती ने रविवार की सुबह अपने घर पर फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली, सुबह जब...

GOOD NEWS:पोषण अभियान में बेहतर कार्य पर करतला को श्रेष्ठ ब्लॉक का खिताब

केन्द्रीय मंत्री के हाथों सीईओ ने पुरस्कार प्राप्त किया कोरबा@M4S: पोषण अभियान में बेहतर कार्य पर करतला को श्रेष्ठ ब्लॉक का खिताब मिला है।...

मॉर्निंग वॉक पर निकला छात्र हुआ लापता

कोरबा@M4S:कोरबा में मॉर्निंग वॉक पर निकला एक छात्र लापता हो गया, एम पी नगर निवासी कक्षा ६वी का छात्र आयुष सिन्हा सुबह मॉर्निंग...
0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
spot_img

Hot Topics