T20 FINAL IND vs NZ:फाइनल मैच से पहले एमएस धोनी पहुंचे अहमदाबाद, सामने आई पहली तस्वीर

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मिचेल सैंटनर की न्यूजीलैंड से आज भिड़ेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला आज का मुकाबला ऐतिहासिक होगा। आंकड़ों की बात करें तो टी20 वर्ल्ड कप में भारत कभी भी कीवियों को हरा नहीं पाया है और उसे पिछले तीनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

खिताब जीतने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ इस हार के सिलसिले को तोड़ना होगा। फिलहाल भारतीय टीम शानदार फॉर्म में है और लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंची है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तो हराया, लेकिन सुपर-8 के आखिरी मैच में वे इंग्लैंड से हार गए थे।

IND vs NZ: ICC Men’s T20 World Cup के विजेताओं की पूरी लिस्ट

2007– भारत ने साउथ अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता
2009 – पाकिस्तान ने इंग्लैंड में खिताब अपने नाम किया
2010 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीता
2012 – वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में चैम्प‍ियन बनने का गौरव हासिल किया
2014 – श्रीलंका ने बांग्लादेश में खिताब जीता
2016- वेस्टइंडीज ने भारत में दूसरा टी20 विश्व कप जीता
2021-ऑस्ट्रेलिया ने ओमान और यूएई में जीता खिताब
2022- इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में खिताब जीता
2024- भारत ने जीता खिताब

Ind vs Nz Live Score: आज History Repeat, History Defeat का दिन

आज का दिन भारत-न्यूजीलैंड की टीमों के लिए बेहद खास है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है। टीम इंडिया की नजरें कीवियों को हराकर ”History Repeat, History Defeat”’ करने का मौका है। हिस्ट्री रिपीट का सीधा मतलब है कि 2024 टी20 विश्व कप की जीत को भारतीय टीम दोहराना चाहेंगी, जबकि हिस्ट्री डिफीट का मतलब है उन पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ना जो अब तक इतिहास में बने हुए हैं। टी20 विश्व में आज तक टीम इंडिया कीवियों को हराने में कामबया नहीं हो पाई है। ऐसे में उनके पास मौका है कि वो हिस्ट्री डिफीट कर कीवियों की बादशाहत को तोड़े।

India V New Zealand LIVE: कीवियों का दबदबा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास काफी पुराना है, लेकिन टीम इंडिया आज तक इस टूर्नामेंट में कीवियों को हराने में कामयाब नहीं हो पाई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पहली हार 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां टीम इंडिया 191 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही थी। हालांकि, ये अच्छा रिकॉर्ड है कि उस हार के बावजूद भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में वह ऐतिहासिक वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था।

IND v NZ Final LIVE Score: कैसा खेलेगी अहमदाबाद की पिच?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रात में ओस पड़ने के कारण यहां भी टाॉ अहम होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। यह मैच काली और लाल मिट्टी की मिक्स पिच पर कराया जाएगा जिसमें स्पिनरों को कम मदद मिलेगी। यहां बल्लेबाजों का बोलबाला हो सकता है। भारतीय टीम 2023 में यहां की काली मिट्टी की धीमी पिच पर फंसकर हार गई थी।

IND vs NZ Final LIVE Cricket Score: फाइनल मैच की डिटेल्स

आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। साथ ही, प्रशंसक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं।

India vs New Zealand Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज फाइनल मैच

नमस्ते और आपका स्वागत है दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड की जंग आज शाम को होने वाली है। दांव पर सब कुछ लगा है। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखने के लिए भारतीय टीम इस समय जीत की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं, न्यूजीलैंड हमेशा की तरह इस बार भी ‘अंडरडॉग’ रही है। क्या ब्लैक कैप्स आखिरकार 21वीं सदी में अपना पहला व्हाइट-बॉल खिताब जीत पाएंगे?

Related Articles