SSC GD Constable Exam Date 2026: जीडी कॉन्स्टेबल एग्जाम शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर नौकरी करने के लिए पंजीकरण किया था और परीक्षा में शामिल होने के लिए बेसब्री से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब जल्द ही (SSC GD Constable Exam 2026) की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

इस दिन होगी जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा

एसएससी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा 27 अप्रैल से लेकर 30 मई के बीच आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के जरिये जीडी कॉन्स्टेबल के कुल 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें जनरल पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 10198 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 2416 पद, ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 5329 पद, एससी के लिए कुल 3433 पद और एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 2091 पद आरक्षित किए गए हैं।

इसके अलावा, जनरल महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 904 पद, ईडब्ल्यूएस के कुल 189 पद, ओबीसी महिला के लिए कुल 436 पद, एससी महिला के लिए कुल 269 पद और एसटी महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 222 पद आरक्षित किए गए हैं।

एग्जाम पैटर्न
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंट, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषय से 160 अंकों के 80 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे होगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को पीएसटी और पीईटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड
एसएससी की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles