‘आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं…’ मिडिल ईस्ट में तनाव से घबराईं Nora Fatehi

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):नोरा फतेही ने मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर दुबई-कुवैत समेत मिडिल ईस्ट पर भी पड़ रहा है। ईरान मिडिल ईस्ट पर मिसाइलें दाग रहा है।

नोरा फतेही ज्यादातर दुबई में रहती हैं। ऐसे में उनके चाहने वाले एक्ट्रेस के लिए परेशान हो रहे हैं। अब नोरा ने एक वीडियो जारी करते हुए अपनी चिंता जताया है। साथ ही फैंस को बताया कि वह ठीक हैं और दुबई में नहीं हैं।

US-ईरान तनाव से डरीं नोरा फतेही

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए न केवल अपना अपडेट दिया, बल्कि चल रहे युद्ध पर भी चिंता जताई। वह इससे घबरा गई हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे पता है कि हर दिन लोगों को अंदर ही अंदर डर लगता है कि कल क्या होने वाला है। इस इलाके में जो हो रहा है, उसके विजुअल्स देखने के बाद मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि हम नहीं चाहते कि बेगुनाहों की जानें जाएं। हम यह बहुत सह चुके हैं।”

आउट ऑफ कंट्रोल हो रही सिचुएशन से परेशान नोरा 

नोरा फतेही ने आगे कहा, “साल दर साल एक के बाद एक उथल-पुथल, एक के बाद एक लड़ाई और एक के बाद एक दुखद घटना। हमें प्रार्थना करने की जरूरत है, दुनिया भर में जो बाकी चीजें हो रही हैं, वे हमारे कंट्रोल में नहीं हैं, यह बुरा है। हां हालात और बिगड़ेंगे और बेहतर होने से पहले और खराब होंगे। पावर में बहुत बड़ा बदलाव होगा और एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनेगा। हो सकता है कि उस पर हमारा कंट्रोल न हो।”

नोरा फतेही ने कहा कि इन घटनाओं से हमेशा आम लोगों ही कीमत चुकाएंगे। लगातार अस्थिरता की वजह से कई लोग लगातार चिंता में जी रहे हैं, जबकि ज्यादातर लोग असल में शांति और नॉर्मल माहौल चाहते हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आध्यात्मिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं। हम बस दुनिया में शांति चाहते हैं।”

Related Articles