SPEED POST NEW TARIFF:अब स्पीड पोस्ट होगी और तेज व सुरक्षित, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए रेट्स और सुविधाएं

- Advertisement -

भारतीय डाक स्पीड पोस्ट के टैरिफ में 13 साल बाद बदलाव करने जा रही है. इससे छात्रों व बल्क कस्टमर्स को फायदा होगा

नई दिल्ली(एजेंसी):भारतीय डाक विभाग (India Post) ने स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट्स) की टैरिफ दरों में 13 वर्षों बाद बड़ा बदलाव किया है. इसके साथ ही कई नई सुविधाएं भी शुरू की गई हैं, जो 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगी. यह बदलाव न केवल पोस्टल सर्विस को तेज और भरोसेमंद बनाएगा, बल्कि यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित और टेक्नोलॉजी-आधारित अनुभव भी देगा.

स्पीड पोस्ट की दरों में संशोधन, अंतिम बार 2012 में हुआ था बदलाव

डाक विभाग के अनुसार, स्पीड पोस्ट की दरों में आखिरी बार अक्टूबर 2012 में बदलाव किया गया था. पिछले कुछ वर्षों में ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने और नई टेक्नोलॉजी में निवेश की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. साथ ही, यूजर्स की सुविधा और विश्वास को बढ़ाने के लिए कई आधुनिक सेवाएं भी जोड़ी गई हैं.

स्पीड पोस्ट सेवा की शुरुआत 1 अगस्त 1986 को हुई थी और यह आज भी देशभर में एक भरोसेमंद डिलीवरी सेवा के रूप में काम कर रही है. यह इंडिया पोस्ट के आधुनिकीकरण का हिस्सा है और निजी कूरियर सेवाओं का सशक्त विकल्प भी.

नई सुविधाएं जोड़ी गईं, डिलीवरी होगी और भी पारदर्शी

डाक विभाग ने टैरिफ में बदलाव के साथ-साथ यूजर्स की सुविधा के लिए कुछ नई सर्विसेज भी पेश की हैं:

1. रजिस्ट्रेशन सर्विस : अब स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट/पार्सल) के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी. डिलीवरी सिर्फ एड्रेसी या अधिकृत व्यक्ति को ही की जाएगी. इसके लिए ₹5 प्रति आइटम + GST लिया जाएगा.

2. OTP आधारित डिलीवरी : अब डिलीवरी तभी होगी जब प्राप्तकर्ता OTP वेरीफाई करेगा. यह सेवा भी 5 प्रति आइटम + GST पर उपलब्ध होगी.

3. छात्रों के लिए छूट : स्टूडेंट्स को टैरिफ पर 10% की छूट दी जाएगी.

4. बल्क कस्टमर्स को डिस्काउंट : नए बल्क कस्टमर्स को 5% की छूट मिलेगी.

5.  SMS नोटिफिकेशन : अब यूजर्स को डिलीवरी की जानकारी SMS के ज़रिए मिलेगी.

6. ऑनलाइन बुकिंग और रियल-टाइम अपडेट्स : ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा के साथ-साथ यूजर्स को रियल-टाइम डिलीवरी अपडेट्स भी मिलेंगे.

7. यूजर रजिस्ट्रेशन : अब यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

नई टैरिफ दरें इस प्रकार होंगी

1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाली नई दरों के अनुसार 50 ग्राम तक लोकल  19 और अन्य  47, 51 ग्राम से 250 ग्राम तक लोकल  24 और 0-200 किमी 59,  201-500 किमी  63, 501-1000 किमी 68, 1000+ किमी 77, 251 ग्राम से 500 ग्राम तक  लोकल 28, 0-200 किमी  70,  201-500 किमी 75, 501-1000 किमी  82, 1001-2000 किमी – 86 और 2000+ किमी 93  है.

सरकार की मंशा: ‘स्पीड पोस्ट’ को बनाना है और पारदर्शी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “अब तेजी भी और तसल्ली भी.” उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्पीड पोस्ट सेवा को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-संचालित बनाया जाए.

इंडिया पोस्ट की यह पहल न केवल यूजर्स के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि सरकारी डाक सेवाओं को फिर से प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर आप स्पीड पोस्ट का उपयोग करते हैं, तो 1 अक्टूबर से पहले नए टैरिफ और सुविधाओं की जानकारी ज़रूर ले लें. विशेष रूप से छात्र और बल्क कस्टमर इन छूटों का लाभ उठा सकते हैं.

Related Articles