कैबिनेट के 6 बड़े फैसले: जल जीवन मिशन 2.0 को मंजूरी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का तोहफा; कनेक्टिविटी पर जोर

- Advertisement -

 नई दिल्ली(एजेंसी):मोदी कैबिनेट ने मंगलवार को 6 बड़े फैसले किए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘आज कैबिनेट में 6 बड़ी चर्चाएं हुईं। ये सभी फैसले करीब 8,80,000 करोड़ रुपये के हैं।

उन्होंने कहा, ‘इसमें जल जीवन मिशन 2.0, मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित करना, पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खड़गपुर तक चौथी रेलवे लाइन बनाना, सैंथिया-पाकुड़ चौथी लाइन, मध्य प्रदेश में बदनावर-थांदला-टिमरवानी हाईवे को चार लेन का बनाना और जे़वर एयरपोर्ट को फरीदाबाद की तरफ से जोड़ना शामिल है।’

Related Articles