SIDE EFFECT:महतारी वंदन योजना के एक हज़ार में से 800 रूपए के विवाद पर पति ने पत्नी की हत्या,आरोपी पति ग्रिफ्तार

- Advertisement -

बैंक से रुपये निकाल कर शराब पिया दोनों ने बाकी रुपये मांगने पर हुई वारदात  

कोरबा@M4S:कोरबा  के पसान थाना क्षेत्र का ग्राम सैला की घटना  मृतिका सुन्नी बाई को महतारी वंदन योजना के तहत १००० रुपए मिल रहे थे। महतारी वंदन योजना की राशि सुन्नी बाई और उसके पति महिपाल धुनुहार उर्फ महिलाल ने बैंक से निकाला। दोनों ने इसमें से २०० रुपए खर्च कर शराब खरीदा और एक साथ पीया। इसके बाद सुन्नी बाई ने बचे हुए ८०० रुपए मांगे जिस पर पति ने कहा- सब खर्च हो गए।  इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया और पति ने मुक्के से पत्नी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई जिससे वह बेहोश हो गई।  स्थानीय लोगों ने डायल ११२ को सूचना दी तब डायल ११२ के जरिए ही सुन्नी बाई को अस्पताल पहुंचाया गया जहां परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।  पुलिस को मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने उपरांत प्रारम्भिक पड़ताल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया

Related Articles