सेजेस पोलमी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव संकूल पोलमी एवं संकूल निरधि के विद्यार्थियों का हुआ संयुक्त स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने किया उत्साहवर्धन

- Advertisement -

 

कोरबा/पाली@M4S: कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत सेजेस पोलमी में मंगलवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संकूल पोलमी एवं संकूल निरधि संयुक्त रूप से नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।सभी विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कौशल सिंह नेटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह जगत, ग्राम पंचायत पोलमी के सरपंच सुशील जगत तथा एसएमडीसी के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा नियमित रूप से विद्यालय आने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
सेजस पोली हाई स्कूल की प्राचार्य सविता कश्यप के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर आर. पी. धीरेंद्र, ओ. पी. तिवारी, अमर श्याम, जयंत सागर तथा एस. के. कुर्रे सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। शाला प्रवेश उत्सव का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Related Articles