नई दिल्ली(एजेंसी):सलमान खान अपनी फिल्मों की शूटिंग शेड्यूल से लेकर टेलीविजन कमिटमेंट्स को बड़ी अच्छी तरह से बैलेंस कर रहे हैं। बता दें कि सुपरस्टार अपनी आने वाली पैन-इंडिया एक्शनर ईद 2027 पर रिलीज होने वाली फिल्म के लिए कई मुश्किल, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीन्स के लिए तैयारी कर रहे हैं।
फिल्म में सलमान करेंगे हाई-स्टेक एक्शन
मॉन्स्टर में ‘भाईजान’ करेंगे जमीनी एक्शन
फिल्म की टीम ने इन एक्शन सींस की शूटिंग के खातिर सेटअप को मीरा रोड के एक स्टूडियो में तैयार किया है। फिल्म में मेकर्स ग्लौसी इफेक्ट्स के बजाए बिल्कुल रॉ और जमीन से जुड़ा एक्शन दिखाना चाहते हैं। इस तरह से सलमान खान फिल्म में अपने विरोधियों के साथ जबरदस्त अंदाज में भिड़ते हुए नजर आने वाले हैं।
फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी की शुरुआत मुंबई में अप्रैल 2026 के बीच में शुरू हुई थी, जिसके बाद से ही ‘मॉन्स्टर’ को बड़े पैमाने पर आकार दिया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की टीम ने इसी साल कुल 6 हफ्ते की गोरेगांव में बेहद बिजी शूटिंग शेड्यूल को पूरी की , जिसमें लार्ज स्केल एक्शन सीक्वेंस, भीड़ वाले सीन और अफगानिस्तान के एक गांव का बनाया गया कमाल का सेटअप शामिल था। जिसेके बाद मुंबई में आगे बढ़ते हुए सितंबर के महीने में कुल 10 दिनों तक की पूरी तरह से फोकस्ड फाइटिंग की ट्रेनिंग का शेड्यूल रखा गया।
ईद 2027 में सिनेमाघरों में होगा धमाका
सलमान खान अपने सिग्नेचर वर्क एथिक्स को बरकरार रखते हुए बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर किए गए कमिटमेंट से लेकर डिमांडिंग फिजिकल एक्शन शेड्यूल तक को खूबसूरती से बैलेंस कर रहे हैं। वह फिल्म को भी बराबर का समय देते हुए उसकी शूटिंग को नवंबर के तय समय पर खत्म करने की राह पर हैं। अब जब फिल्म अपनी शूटिंग के फाइनल लैप में इंटर कर रही है, तब टीम फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन को तैयारी में लग जाएगी ताकि इसे ईद 2027 के मौके पर रिलीज किया जा सके।
सलमान के साथ नजर आएंगे ये कलाकार
दिल राजू के प्रोडक्शन के प्रोडक्शन श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही ‘मॉन्स्टर’ (वर्किंग टाइटल SVC63) में सलमान खान के साथ नयनतारा, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, राहुल देव, रोनित रॉय और सीमा बिस्वास भी स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं।





















































