RRB Technician City Intimation 2026 Link: रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा 6 मार्च से होगी स्टार्ट

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 भर्ती के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ध्यान रखें कि सिटी स्लिप का उपयोग परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी करने के लिए है। इसका उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है।

ईमेल एवं SMS से भी कर सकते हैं डाउनलोड

रेलवे की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप का डायरेक्ट लिंक आपके रजिस्टर्ड ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भी भेजा गया है। आप उस लिंक पर क्लिक करके सीधे लॉग इन डिटेल दर्ज करके सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स
  • आरआरबी टेक्नीशियन सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आप होम पेज पर सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें या मेल या एसएमएस में भेजे गए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करना है।
  • अब सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
    RRB Technician City Intimation 2026 Download Link

    परीक्षा इन डेट्स में होगी आयोजित
    आरआरबी की ओर से आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती (CEN 2/2025 ) परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6, 9, 10 एवं 13 मार्च 2026 को करवाया जायेगा।

    एडमिट कार्ड कब होंगे जारी

    रेलवे की ओर से एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व जारी किये जाते हैं। ऐसे में एडमिट कार्ड 2 या 3 मार्च को ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

    परीक्षा पैटर्न

    आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रश्न पत्र में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता एवं कंप्यूटर एवं एप्लीकेशन्स विषयों से सवाल पूछे जायेंगे।
    ध्यान रखें कि इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। सही उत्तर देने पर 1 अंक मिलेगा। एग्जाम में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों उनपर तुक्का लगाने से बचें।

Related Articles