REPORATE:ब्याज दरों में पिछली बढ़ोतरी से इस साल ग्रोथ रेट घटेगी, तब रेपो रेट घटा सकता है रिजर्व बैंक

- Advertisement -

नई दिल्ली(एजेंसी):रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास चौंकाने के लिए मशहूर रहे हैं और गुरुवार को भी उन्होंने चौंकाया। महंगाई की लगातार ऊंची दर को देखते हुए जब रेपो रेट में एक बार फिर 0.25% वृद्धि के कयास लगाए जा रहे थे, तब उन्होंने इस पर विराम लगा कर सबको चौंका दिया। इससे पहले मई 2022 से लगातार 6 मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई रेपो रेट ब्याज दरें 2.5% बढ़ा चुका था। बीते एक दशक में रेपो रेट इतनी तेजी से कभी नहीं बढ़ा।

क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री धर्मकीर्ति जोशी के अनुसार रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में पहले जो बढ़ोतरी की उससे 2023-24 में महंगाई कम होने के साथ विकास दर भी घटने के आसार हैं। इसलिए वित्त वर्ष के अंत तक रिजर्व बैंक पॉलिसी दरों में कटौती कर सकता है

Related Articles

http://media4support.com/wp-content/uploads/2020/07/images-9.jpg
error: Content is protected !!