एसईसीएल में माइनिंग सरदार सर्वेयर और फोरमैन की बहाली  माइनिंग सरदार (ग्रेड सी) के लिए 577 पद, सर्वेयर के 43 पद, एसिस्टेंट फोरमैन के 435 पदों के लिए वैकेंसी

- Advertisement -

कोरबा@M4S:इंडिया की अनुषंगी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने 1055 माइनिंग सरदार, सर्वेयर एवं फोरमैन के लिए वैकेंसी जारी की है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। बुधवार को वैकेंसी जारी की गई है। माइनिंग सरदार (ग्रेड सी) के लिए 577 पद, सर्वेयर के 43 पद, एसिस्टेंट फोरमैन के 435 पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई है। इन पदों के लिए योग्य कोई भी युवक आवेदन कर सकता है। वैकेंसी से संबंधित विस्तृत जानकारी एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में कोल इंडिया लिमिटेड की कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 664 पदों पर भर्ती निकाली थी। योग्य उम्मीदवारों को सिर्फ कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के आधार पर चयनित किया जाना है।

Related Articles